|
Monday, August 16, 2010
कृपया खाने के अपव्यय को रोकिये!!
A Special Friend..................
Times of pain and precious happy moments too.... A special Friend is with you when so needed Even.
Though there own Times may be Difficult A special friend is Honest with you Telling you the Truths.....
No one else will.
A Special Friend is there Day or Night to be by your side.
And lend Comfort...
A Special Friend believes in you...And Helps You.
To believes in yourself.
While I M here All Alone.........................
Whenever you are sad ,I will dry your tears,when you are scared,I will comfort your fear,when you are sick,I will be there and care,you feel my love whenever we apart knowing that nothing can change my heart,when you are worried ,I will will give u hope,When you are confused i will help you cope.....पत्थरों के इस शहर में आईने सा आदमी ,ढूँढने निकला है खुद को चूर चूर आदमी,
चिमनियाँ थीं ,हादसे थे,शोर था, फिर भी मगर,इस भीड़ में कोई नहीं था आदमी,
तन जलेगा मन जलेगा,घर जलेगा बाद में,रौशनी के वास्ते पहले जलेगा आदमी,
दोस्तों में ,रास्तों में,भीड़ में बाज़ार में,हर तरफ खंजर छिपे हैं क्या करेगा आदमी,
चिलचिलाती धुप में है प्यास का मारा हुआ,पाँव में छाले पड़े हैं फिर भी चलता आदमी!!!!!!!!!!!!!!
Friday, August 13, 2010
क्या हम सचमुच आज़ाद हैं............
१५ अगस्त,आते ही सारे देश में एक अजीब सी हलचल मच जाती है,हर कोई भारत वर्ष कि आज़ादी कि खुशियाँ मानाने कि तैयारी में लगा होता है,आसमान में रंग बिरंगी पतंगे उड़ती दिखाई देती हैं तो कहीं छोटे छोटे बच्चे हाथ में तिरंगा लिए सड़कों पे दौड़ते दिखते हैं,सावन का महीना और १५ अगस्त कि धूम के बीच में हमें यह सोचने का समय ही नहीं की हम सच मुच आज़ाद हैं,कल तक ग़ैर मुल्क के लोग हम पे हुकूमत कर रहे थे आज हम अपने ही घरों में सुरछित नहीं हैं ,भारत की पुरानी संस्कृति है "अतिथि देवो भवः " हमने जिन्हें पनाह दी आज वही हमारे घरो में घुस कर हमारे हकों का बलात्कार किये जा रहे हैं और हम अपनी आज़ादी का जशन मानाने में लगे हैं ,सरकार जिसे हम ही चुनते हैं हमारे भविष्य के भले के लिए वही सरकार हमारे अधिकारों का शोषण कर रही हैं और हम खुश हैं यह जान कर कि हम एक आज़ाद देश के नागरिक हैं जहाँ हमें हमारे संविधान ने कुछ अधिकार दिए हैं पर क्या हम सच में उन अधिकारों का प्रयोग कर पाते हैं,असत्य के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले कि आवाज़ दबा दी जाती है तो कैसा है यह भाषण का अधिकार ,सरकारी नौकरी के लिए आपकी जेब देखी जाती है तो कैसा है यह समानता का अधिकार ,१५ अगस्त के इस जशन में हम कहते हैं "दे दी हमें आजादी बिना खड्क बिना ढाल" परन्तु आज तक किसी ने यह नहीं सोचा कि अगर गाँधी नेहरु अपनी राजनीती की गन्दी चाल न चलते तो शायद हमारे देश के टुकड़े न हुए होते,न दी जाती आधी रात को भगत सिंह ,राजगुरु और,अशफाकुल्लाह को फांसी न जला दिए जाते रातों रात उनके शव उस दिन था बारिश का दिन जो अधजले शव उनके परिजनों ने थे पाए सोचो यह नेता कबसे देश को हैं छलते आये,मुझे तो समझ में नहीं आता अगर आपको आता है तो ज़रा सोच कर बताइयेगा क्या हम सचमुच आज़ाद हैं.............
Tuesday, August 10, 2010
यह कैसी विडम्बना.......................
फिर भी इन लोभियों का पेट नहीं भरता है,रोज़ जब अखबार के पन्ने पलटती हूँ, किसी न किसी नवविवाहिता की मृत्यु की खबर देखने को मिल जाती है,इन लगों की रूह क्यूँ नहीं कांपती,किसी की औलाद की की आँहे इनको क्यूँ नहीं भांपती,
पिता अपनी बेटी को डोली में विदा करके संतुष्ट नहीं रह पता,न जाने कब उसकी लाड़ली की कोई खबर आ जाये हर वाक्क्त उसको यही डर है सताता,किस दिन ख़तम होगा इन दहेज़ के लोभियों का अत्याचार,किस दिन न करेगा एक बाप अपनी ही बेटी का अंतिम संस्कार,क्यूँ बेटीयां दहेज़ की बली चढ़ा दी जाती हैं,क्यूँ उसकी चीखें किसी के कानों को नहीं भेद पाती हैं,कहते हैं बेटी लक्ष्मी है घर की,और लक्ष्मी के लिए लक्ष्मी का अपमान कैसी यह विडम्बना है जीवन की!!!!!!!!!!!!!!!!!
सुखों के बीच रहकर भी न सुखी होना आया ,यहाँ
आदमी को आदमी होना न आया ,
वो पल बस इक पल जिंदा रहे फिर मिट गए यूँ ही,वो पल जिनको खुद सदी होना न आया ,
सितारे भी बनकर आस्मां में टिमटिमाये मगर,सितारों की चमक को चांदनी होना न आया,
हमेशा औरों की मुश्किलों पे मुस्कुराये हम,हमें गैरों की खुशियों में खुश होना न आया,
किसी की जिंदगी कैसे बनेगी शायरी आखिर,ग़र खुद शायरी की ज़िंदगी होना न आया!!!!!!!!!
इसके एक एक शेर पे इलज़ाम है ,ये ग़ज़ल मेरी बहुत बदनाम है ,
हर तरफ मौत का पैगाम है, जिंदगी यहाँ तेरा क्या
काम है,
तय न तक पाया ज़माना आज तक जिसे ,जिंदगी उस फलसफे का नाम है,
जिनका कल आगाज़ से कुछ रिश्ता भी न था ,उनके हाथों में आज अंजाम है,
तोड लेना फूल को मुश्किल काम नहीं, सोचते रहिये ग़र तो मुश्किल काम है,
मौत क्या है रस्ते का इक पड़ाव जिंदगी अगले सफ़र का
नाम है!!!!!!!!!!!!
जब ज़िन्दगी ने साथ छोड़ा ,तब मौत का आना हुआ ,दुनिया की नज़र में ये हमारा गुज़र जाना हुआ ,
उन्हें क्या मालूम पूरे तो हम कभी आये ही न थे,जब आये ही नहीं तो कैसा यह जाना हुआ ,
दो वाक्क्त जो ठहरे क्या गुनाह किया हमने ,ये की बस एक सुबह एक शाम ही देखी हमने,
कुछ और जो ठहर जाते जहाँ से इश्क हो जाता ,इन्हीं फलसफों से कल अपना आज बेगाना हुआ,
जब तक रहीं साँसें हम मशहूर ही रहे ,ये हमपे इनयात ही कही जाएगी जो स दर्द भरी ज़िन्दगी से उसका हमें बुलना हुआ!!!!!!!
मेरी रूह को जिस्म की कैद न देना ,
बड़ी रो रो कर काटी है जिंदगी मैंने!!!!!!!!!!!!!!!
Monday, August 9, 2010
pratispardha
हम जब से इस दुनिया में जनम लेते हैं,एक दुसरे को हराने की दौड़ में लगे रहते हैं,बिना यह यह सोचे हम किसे हराना चाहते हैं ,कोई नहीं जनता उसे क्या चाहिए अपने जीवन से ,हर इंसान कभी न ख़तम होने वाली तलाश में रहता है ,निकटतम भविष्य में जब कुछ न शेष रहेगा तब मनुष्य किस चीज़ के लिए लडेगा ,यहाँ कोई नहीं अपना जिस पे कर सको भरोसा सबका अपना स्वार्थ है जिसे सिद्ध करने के लिए सब आपस में ही लड़ रहे हैं ,फिर चाहे किसी का भी खून बहे अपनों का या परायों का किसी को कुछ नहीं दिखाई देता है , न जाने क्यूँ लोग नहीं समझना चाहते जीवन एक कभी न ख़तम होने वाली प्रतिस्पर्धा है ,जिसमें वही जीत पता है जो अपनी इन्द्रियों को संतुलन में रख सकता है..........
मेरी एक सहेली जो मुझसे बिछड़ गयी!!!!!!!!!! ... Tribute to my best friend Kalpana Bajpayee
घंटी बजी सुबह की प्रार्थना को हर कोई जाता था,मैं सोच रही थी कुछ और मन मेरा घबराता था !
आज सुबह से देखा नहीं है उसे न उसकी कोई खबर आयी है ,पता नहीं कहा गयी वोह आज क्यूँ न स्कूल आयी वोह !
शुरू हुयी सुबह की प्रार्थना मेरी आँखे उसी को ढूंढती हैं ,कल आम का आचार लाना ऐसा कल वोह मुझसे बोली थी !
मेरी आँखें न थमती थी जब प्राचार्य जी ने यह दुखद खबर सुनायी थी,
कल उसको किसी गाड़ी से मौत लेने आयी थी !
उस दिन स्कूल की जल्दी छुट्टी के बाद हम उसके घर गए ,
उसके छोटे भाई बहन मुझसे रो कर लिपट गए!
उसके घर का मंज़र बड़ा ही मर्मई था ,उसके घर का हर व्यक्ति रोता था !
उसकी माँ को तो होश ही न था उनकी लाड़ली नहीं रही,उसके पापा को भी इस बात पे यकीं होता न था !
घर का हर कोना चीख पुकार रहा था, घर में दो-दो मौतों का मातम अपनी काली छाया पसार रहा था !
उसका डेढ़ साल का छोटा भाई जिसने दुनिया देखी भी न थी ,यह दर्दनाक मौत उसको भी निगल गयी!
कहते हैं मेरी सहेली का शरीर छलनी हो गया था,जब एक बेलगाम ट्रक उसी रौंध कर गया था!
वोह मेरी सबसे प्यारी सहेली जो आज मुझसे बिछड़ गयी,
मेरी आँखे आज भी नहीं भूली है उसकी वोह प्यारी बातें और उसकी आँखों में बड़े बड़े सपने !
पापा से कहती थी वोह मैं बहुत नाम कमाऊंगी, मुझे खेल लेने दो कल मैं कुछ बन कर दिखाऊंगी!
आज भी उसकी छोटी बहिन जब कहीं मिल जाती है,दीदी दीदी कह कर सीने से लग जाती है, याद है मुझे आज भी मुझे उसका वोह पेंसिल की नोक का खाना ,और मुझसे झूठ बुलवाना अपने पापा से की काला चूरन खाया है,
उसकी वोह मुस्कराहट आज भी याद आती है,उसकी आँखों की चमक आज भी कुछ कह जाती है,
क्यूँ ऊपर वाले को हर अच्छे इंसान को अपने पास बुलाना होता है ,बस उसकी याद में हमें रुलाना होता है,
याद बहुत आती हैं मुझको अकेला छोड़ के किधर गयी मेरी एक सहेली जो मुझसे बिछड़ गयी!!!!!!!!!!
Mere Bharat Ko kuch na kehna
Mere Bharat Ko kuch na kehna iske har zarre se mera shesh bana hai
Iski maati ki khushbu hai mere paseene mein iski hawaon mein avsesh mera hai .
Iske parvato se behte jharne jeena sikhate hain mujhe ,mere hone ka ahsas karate hain mujhe.
Mera to kahin namonishan bhi na tha ,jaane kaise mujhe mera naam mila hai.
Main khule gagan mein pankh failaye udne ki tamnna liye aayee thi is anjaan shehar mein ,
Lekin aaj yeh lagta hain ki har ek mera hai.
Har pal har jagah hai mara mari naukri ki kahin bhookh aur lachari ,
Koi dukhi hai ki uska hath hai khali ,kisi ko dukh hai ki aaj mera na pet bhara hai.
Kabhi sochti hoon ki kisi se poochoun yeh kyun hai aisa,lekin mann kehta hai na pooch is dukh se hare k mara hai!!!!
Subscribe to:
Comments (Atom)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)