Pages

Monday, August 9, 2010

मेरी एक सहेली जो मुझसे बिछड़ गयी!!!!!!!!!! ... Tribute to my best friend Kalpana Bajpayee

एक सुबह जब मैं स्कूल पहुंची क्लास में छाया सन्नाटा था,सबसे पूछा हुआ क्या है कोई न मुझे कुछ बताता था !
घंटी बजी सुबह की प्रार्थना को हर कोई जाता था,मैं सोच रही थी कुछ और मन मेरा घबराता था !
आज  सुबह से देखा नहीं है उसे न उसकी कोई खबर आयी है ,पता नहीं कहा गयी वोह आज क्यूँ न स्कूल आयी वोह !
शुरू हुयी सुबह की प्रार्थना मेरी आँखे उसी को ढूंढती हैं ,कल आम का आचार लाना ऐसा कल वोह मुझसे बोली थी !
मेरी आँखें न थमती  थी जब प्राचार्य जी ने यह दुखद खबर सुनायी थी,
कल उसको किसी गाड़ी से मौत लेने आयी थी !
उस दिन स्कूल की जल्दी छुट्टी के बाद हम उसके घर गए ,
उसके छोटे भाई बहन मुझसे रो कर लिपट गए!
उसके घर का मंज़र बड़ा ही मर्मई था ,उसके घर का हर व्यक्ति रोता था !
उसकी माँ को तो होश ही न था उनकी लाड़ली नहीं रही,उसके पापा को भी इस बात पे यकीं होता न था !
घर का हर कोना चीख पुकार रहा था, घर में दो-दो मौतों का मातम अपनी काली छाया पसार रहा था !
उसका डेढ़ साल का छोटा भाई जिसने दुनिया देखी भी न थी ,यह दर्दनाक मौत उसको भी निगल गयी!
कहते हैं मेरी सहेली का शरीर छलनी हो गया था,जब एक बेलगाम ट्रक उसी रौंध कर गया था!
वोह मेरी सबसे प्यारी सहेली जो आज मुझसे बिछड़ गयी,
मेरी आँखे  आज भी नहीं भूली है उसकी वोह प्यारी बातें और उसकी आँखों में बड़े बड़े सपने !
पापा से कहती थी वोह मैं बहुत नाम कमाऊंगी, मुझे खेल लेने दो कल मैं कुछ बन कर दिखाऊंगी!
आज भी उसकी छोटी बहिन जब कहीं मिल जाती है,दीदी दीदी कह कर सीने से लग जाती है, याद है मुझे आज भी मुझे उसका वोह पेंसिल की नोक  का खाना ,और मुझसे झूठ बुलवाना अपने पापा से की काला चूरन खाया है, 
उसकी वोह मुस्कराहट आज भी याद आती है,उसकी आँखों की चमक आज भी कुछ कह जाती है,
क्यूँ  ऊपर वाले को हर अच्छे इंसान को अपने पास बुलाना होता है ,बस उसकी याद में हमें रुलाना होता है,
याद बहुत आती हैं मुझको अकेला छोड़ के किधर गयी मेरी एक सहेली जो मुझसे बिछड़ गयी!!!!!!!!!!

2 comments:

  1. jaane wale nahi aate... unki yaad jaroor aati hai...

    ReplyDelete
  2. yeh bahut acchi va marmik sacchai hai.hamare jindegi me is tareh ke pal ate hai jab hamara karibi bahut duur chala jata hai,jaha se koi nahi aata..lekin usko bhavo ko sabdo mein pirona ...kabiletarief kaam hai...

    ReplyDelete